Now playing

मुझसे टकरा गए बाद मुद्दत के वो
मुझसे टकरा गए बाद मुद्दत के वो
और पहले के जैसा नशा छा गया
जिसको दफना के रखा था दिल में कहीं
फिर मेरे सामने वो समा गया

आंख तिरछी हुई लब हिले इस तरह
खुद ब खुद मेरे होठों पे शेर आ गया

बेवफा तेरा, बेवफा तेरा
बेवफ़ा तेरा यूं मुस्कुराना
जैसा कुछ भी हुआ ही नहीं है

बेवफ़ा तेरा यूं मुस्कुराना
जैसा कुछ भी हुआ ही नहीं है
ज़ख्म तूने जो मुझको दिया है
दर्द अब तक गया ही नहीं है

तेरी तसवीर मैने जला दी
अपनी तकदीर खुद ही मिटा दी
तू मुझे जब कभी याद आया
दिल ने सौ दफ़ा बद'दुआ दी

ख्वाब से भी तुझे बेदाग़ कर दिया
छोड़ के मैं तुझे बड़ी दूर आ गया

बेवफा होंगे
बेवफ़ा होंगे लाखों हज़ारों
कोई कमज़र्फ तुझ सा नहीं है
दिल को अब मेरे होश आ गया है
पहले जैसा शराबी नहीं है

बेवफ़ा तेरा यूं मुस्कुराना
जैसा कुछ भी हुआ ही नहीं है

मोहब्बत के तराजू में
वफ़ा कमज़ोर थी तेरी
अँधेरों से तुम्हारे
बच साकी ना रोशनी मेरी

जिसका मन खुदा मैंने
उसने दिल मेरा तोडा
मुझे धोखा दिया ऐसा
कहीं का भी नहीं छोड़ा

फिर कभी ना किसी से लगाऊंगा दिल
ये सबका मुझको लूटने के बाद आ गया

बेवफा मेरा हां बेवफा मेरा
बेवफा मेरा कातिल है तू ये
तुझको अब तक पता ही नहीं है
ये भी सच है कि ये बात मैंने
तुझको अब तक बताई नहीं है

बेवफ़ा तेरा यूं मुस्कुराना
जैसा कुछ भी हुआ ही नहीं है

कभी कभी मोहब्बत में ऐसा होता है
साँसें चलती रहती हैं
पर वक़्त रुका सा होता है

बेवफा तेरा मुस्कुराना गीत की जानकारी

बेवफा तेरा मुस्कुराना फिल्म बेवफा तेरा मुस्कुराना का एक गीत है। इस गीत को जुबिन नौटियाल ने गाया है। गीत के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं और संगीत मीत ब्रदर्स ने दिया है। गीत का निर्देशन नवजीत बुट्टर ने किया है और निर्माण भूषण कुमार ने टी-सीरीज लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में हिमांश कोहली और आकांक्षा पुरी नजर आते हैं।

बेवफा तेरा मुस्कुराना गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "बेवफा तेरा मुस्कुराना" गीत किसने गाया है?
    "बेवफा तेरा मुस्कुराना" गीत जुबिन नौटियाल ने गाया है।
  • "बेवफा तेरा मुस्कुराना" गीत किस फिल्म से है?
    "बेवफा तेरा मुस्कुराना" गीत बेवफा तेरा मुस्कुराना फिल्म से है।
  • "बेवफा तेरा मुस्कुराना" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "बेवफा तेरा मुस्कुराना" गीत के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं।
  • "बेवफा तेरा मुस्कुराना" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "बेवफा तेरा मुस्कुराना" गीत का संगीत मीत ब्रदर्स ने दिया है।
  • "बेवफा तेरा मुस्कुराना" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "बेवफा तेरा मुस्कुराना" गीत में हिमांश कोहली और आकांक्षा पुरी नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing