Now playing

ना घीलाफ, ना लिहाफ
ना घीलाफ, ना लिहाफ
ठंडी हवा भी खिलाफ ससुरी
ना घीलाफ, ना लिहाफ
ठंडी हवा भी खिलाफ ससुरी
इतनी सर्दी है किसी का लिहाफ ले ले
जा पड़ोसी के चुल्हे से आग ले ले
जा पड़ोसी के चुल्हे से आग ले ले

बीड़ी जलाई ले
जिगर से पिया
जिगर में बड़ी आग है
बीड़ी जलाई ले
जिगर से पिया
जिगर में बड़ी आग है
धुआँ ना निकाली ओ लब से पिया
आह हाँ
धुआँ ना निकाली ओ लब से पिया
ये दुनिया बड़ी झाग है
बीड़ी जलाई ले
जिगर से पिया
जिगर में बड़ी आग है

ना घीलाफ, ना लिहाफ
ठंडी हवा भी खिलाफ ससुरी
इतनी सर्दी है किसी का लिहाफ ले ले
जा पड़ोसी के चुल्हे से आग ले ले
जा पड़ोसी के चुल्हे से आग ले ले

ना कसूर, ना फ़तूर
ना कसूर, ना फ़तूर
बिना जुर्म के हज़ूर
मर गई
हो मर गई
ऐसे एक दिन दोपहरी बुलाई लिया रे
बाँध घुंघरू कचहरी लगाई लिया रे
बुलाई लिया रे
बुलाई लिया रे
दोपहरी
लगाई लिया रे
लगाई लिया रे
कचहरी
अंगूठी चढ़ाई ले
जिगर से पीया
जिगर में बड़ी आग है
बीड़ी जलाई ले
जिगर से पीया
जिगर में बड़ी आग है

ना तो चक्कू की धार
ना दारती ना कटार
ना तो चक्कू की धार
ना दारती ना कटार
ऐसा काटे कि दांत का निशान छोड़ दे
जो कटाई तो कोई भी किसान छोड़ दे
ओ ऐसे… जालिम का छोड़ दे मकान छोड़ दे
रे बिल्लो
जालिम का छोड़ दे मकान छोड़ दे
ऐसे जालिम का
ओ ऐसे जालिम का
ऐसे जालिम का छोड़ दे मकान छोड़ दे

न बुलाया, न बताया
हमने नींद से जगाया है रे
ऐसा चौकस हाथ में नसीब आ गया
वो इलायची खिलाई के करीब आ गया
कोयला जलाए ले
जिगर से पिया
जिगर माँ… आग है

इतनी सर्दी है किसी का लिहाफ ले ले
ओ जा पड़ोसी
ओ जा पड़ोसी
जा जा पड़ोसी
ओ जा पड़ोसी के चुल्हे से आग ले ले

बीड़ी गीत की जानकारी

बीड़ी फिल्म ओंकारा का एक गीत है। इस गीत को सुखविंदर सिंह, सुनिधि चौहान ने गाया है। गीत के बोल गुलजार ने लिखे हैं और संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया है। गीत का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है और निर्माण कुमार मंगल पाटकर ने एरोस म्यूज़िक लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में अजय देवगन और बिपाशा बासु नजर आते हैं।

बीड़ी गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "बीड़ी" गीत किसने गाया है?
    "बीड़ी" गीत सुखविंदर सिंह, सुनिधि चौहान ने गाया है।
  • "बीड़ी" गीत किस फिल्म से है?
    "बीड़ी" गीत ओंकारा फिल्म से है।
  • "बीड़ी" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "बीड़ी" गीत के बोल गुलजार ने लिखे हैं।
  • "बीड़ी" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "बीड़ी" गीत का संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया है।
  • "बीड़ी" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "बीड़ी" गीत में अजय देवगन और बिपाशा बासु नजर आते हैं।

Added by

Vanshaj Jain

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing