Now playing

चाँद का गुरूर मिट गया
तू मुझे ज़मीन पे दिख गया
शायरों ने हार मान ली
तुझपे मैं वो नज़्म लिख गया

एक भटके हुए काफ़िये की तरह
तेरे चेहरे पे मैं रुक गया

मोहब्बत का मेरी ये पहला सफर है
ज़मीन से फलक चाहिए
जो नींदें उड़ा दे, न सोने दे मुझको
वो मीठी तड़प चाहिए

उमर भर निभाएगी जो साथ मेरा
बस एक धड़क चाहिए
मोहब्बत का मेरी ये पहला सफर है
ज़मीन से फलक चाहिए

उमर भर निभाएगी जो साथ मेरा
बस एक धड़क चाहिए
बस एक धड़क चाहिए
बस एक धड़क चाहिए

मैं कुछ भी नहीं थी, मिली जब से तुम से
मुझे जिंदगी मिल गयी
तेरी रोशनी की नज़र जो पड़ी तो
मेरी हर खुशी खिल गई
तू मेरा क्या है, तुझे कैसे बताऊँ?
मैं बस तेरी हूं, इतना पता है मुझे

जो कभी उड़ रहा था पतंग की तरह
तेरी बातों से मैं कट गया

मोहब्बत का मेरी ये पहला सफर है
ज़मीन से फलक चाहिए
जो नींदें उड़ा दे, न सोने दे मुझको
वो मीठी तड़प चाहिए
उमर भर निभाएगी जो साथ मेरा
बस एक धड़क चाहिए

हो..
बस एक धड़क चाहिए
बस एक धड़क चाहिए

बस एक धड़क गीत की जानकारी

बस एक धड़क फिल्म धड़क 2 का एक गीत है। इस गीत को श्रेया घोषाल, जुबिन नौटियाल ने गाया है। गीत के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं और संगीत जावेद-मोहसिन ने दिया है। गीत का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है और निर्माण करण जौहर, उमेश कुमार बंसल, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, मीनू ने जी म्यूजिक कंपनी लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी नजर आते हैं।

बस एक धड़क गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "बस एक धड़क" गीत किसने गाया है?
    "बस एक धड़क" गीत श्रेया घोषाल, जुबिन नौटियाल ने गाया है।
  • "बस एक धड़क" गीत किस फिल्म से है?
    "बस एक धड़क" गीत धड़क 2 फिल्म से है।
  • "बस एक धड़क" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "बस एक धड़क" गीत के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं।
  • "बस एक धड़क" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "बस एक धड़क" गीत का संगीत जावेद-मोहसिन ने दिया है।
  • "बस एक धड़क" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "बस एक धड़क" गीत में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing