Now playing

खुद से भी मिला करे
सर उठा के चला करे
खुदा के तरीके हम नहीं समझ सकते
हम उससे क्या गिला करें?

दुनिया संग दिल बनाती मेरी दुश्मन
हम कम-अज़-कम खुद से ही सुलह करें
काम बोला करे, ज़्यादा सुना करे
रब देता है माफ़ी फिर गुनाह करे

ये ताकत ठिकाने बदल सकती है
क़लम की ताकत भी पलट देती है
लिखरि जान लेवा हुन पार
लिखायी ही रोज अब जीने का सबब देती है

वर्ना जिंदगी मौके तो कम देती
महफ़िलों में तो रौनक भी हमसे थी
इधर हलचल करते-करते पूरा दिन गया
उर्दू रैप मैं, उर्दू रैप मेरे बिन क्या?

तथ्य है ये फ्लेक्स नहीं
मुझे गालिब जैसा लिखने का फ़ैज़ नहीं
वो हबीब है मेरे तो मुझसे दूर क्यों?
वो हरीफ है मेरे तो उनकी खैर नहीं

आज कल, भेजो मुझे टेक्स्ट सब
व्हाट्सएप पे वे जानना चाहते हैं कि क्या हो रहा है
मेरी जिंदगी कितनों की हसरत
मैं मिसाल मेरा नाम लेता मसलन

दिल फेंक के ना दिल तोड़,
बिलबोर्ड पर अब दिखे शकल इनको
मेरा बैंक बैलेंस लगता है पिन कोड
अब सफ़र देख सिर्फ सिफ़र जिन तू

ऐ, मैं यहीं का हूं, जाने का मूड नहीं है
हेडलाइंस हम, तेरी कोई खबर नहीं है
क्या वो सुनते पर महसूस नहीं ये
वादे टूटे पर टूटे असल नहीं ये

जो भी हलचल थी वह फ़ुज़ूल नहीं है
लेकिन दुनिया तो फानी है, भूल नहीं ये
हम फना हुए इस फैन की खातिर
पागलपन की हद तक जुनून भी है

तुम सुबह रख लो, मैं शब रखता हूं
मैं जलवा, जलाल और करब रखता हूं
इस ही दिल में रखता हूँ दर्द अपनों का
दिल का एक खाना अब सर्द रखता हूँ

जरुरत और ख्वाहिश में फर्क रखता हूं
हिसाब से लफ़्ज़ों में हर्फ़ रखता हूँ
दिलदार हूं मैं बड़ा पर दिल शिकस्त हूं
मजाक आप पर है, मैं तुम पर हंसता हूं
सहमत था दिल पर था यकीन
लड़खड़ाते कदम पर रस्ता वही
सियाही में डूबी जिंदगी तो सीखा उड़ना तभी

आज़मा ले, ज़ख्मों को तू अपना ले
मशाल तू दिल की जला ले
देखेगी दुनिया सभी

आज़मा ले, ज़ख्मों को तू अपना ले
मशाल तू दिल की जला ले
देखेगी दुनिया सभी

बातें ये मुख़्तसर, मैं करता रहा मुस्तक़िल
नहीं होते मुश्तमिल, कहानी ये मुख्तलिफ़
ये ख्वाब हुए मुंतकिल, कागज़ मुश्ताइल
उर्दू रैप और मैं उसका दिल, मुनाफिक जो मुन्फैइल

लोग मुंतज़िर थे इस कदर, फिर किस का डर?
हम मुंतखब, सब मुंतशर, जब चुन्ते लफ़्ज़
अब सुनते सब, ये ख़ुश ख़बर, जो बद-नज़र, वो दरगुज़ार
ये धुन्न पकड़, क्यों बेसबर? असर क्यों हो? तू ले सबक!
अब बेफिकर ये शेर अर्ज़, मोतबर हो बेशतर
हो देर जब तो अदब हो, ये खेल अब

लगता ना मुमकिन
मैं और मेरे ख़्वाब, जीना चाहता हूँ मैं खुल के
क़लम ये आज़ाद, यहाँ निज़ाम सारे उलटे
लगी जैसी आग, शहर बारिशों में धुलते

दिल में हो दर्द जब यहां कलाकार रूलते
जिंदगी पहेली, समझो जानो कितने उलझे
अँधेरे में चिराग जैसे ही ये लहजा निकलेगा
कटे मेरे पैर फिर भी जाने कैसे उड़ते

मुझे उड़ने दे, टूटे जो दिल आज वो जुड़ने दे
इन आँखों को खुशियाँ भरने दे
अल्फ़ाज़ मेरे दिल में उतरने दे
मंजिल तो ख़ुश हो ठहरने पे
ये घर मेरा, जद्द को ना मरने दे
उभरेंगे, सूरज ये ढलने दे
वक़्त लगे खुद को बदलने में

मगर वक़्त ये बदलता है
सफ़र ये तवील बशक नंगे जोड़ी चलता रह
चुभे पड़े क़िल, ख़ुदा ज़ख्मो को भरता रह
ख़ुद पे यक़ीन है तो ज़माने से लड़ता रह

था ही ना कुछ खोने को, हर एक गली, हर एक कोने को
मैं करता हूं मुतासिर अपनी बातों से, चल होने दो
जो सो रहे सोने दो, मैं लिखने बैठा पौंय दो
रातें न मिली सोने को, इन ख्वाबों को पिरोने दो

देखा था जो कल वो तो जी रहा हूँ आज मैं
लिखे असल हादसे, सारे बने है खाक से
जाना है हमने खाक में, ये इलम मेरा बांट दे
नहीं कोई बड़े बाप के, है फखर अपने बाप पर

आज भी इस शायरी में सादगी,
जज़्बात भी और ये एहसास भी
है साबर का फल मीठा आज भी
ये हुनर, दिलों की आवाज़ भी

सहमत था दिल पर था यकीन
लड़खड़ाते कदम पर रस्ता वही
सियाही में डूबी जिंदगी तो सीखा उड़ना तभी

आज़मा ले, ज़ख्मों को तू अपना ले
मशाल तू दिल की जला ले
देखेगी दुनिया सभी

आज़मा ले, ज़ख्मों को तू अपना ले
मशाल तू दिल की जला ले
देखेगी दुनिया सभी

आज़मा ले गीत की जानकारी

आज़मा ले फिल्म आज़मा ले - सिंगल का एक गीत है। इस गीत को तल्हा अंजुम, तल्हा यूनुस, बिलाल अली ने गाया है। गीत के बोल तल्हा अंजुम, तल्हा यूनुस, बिलाल अली, जाहिद कुरेशी ने लिखे हैं और संगीत उमैर खान (जोखाय) ने दिया है। गीत का निर्देशन उमैर खान (जोखाय) ने किया है और निर्माण सलमान नूरानी ने यंग स्टनर लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में तल्हा अंजुम, तल्हा यूनुस, बिलाल अली, महमूद सुल्तान और नजर आते हैं।

आज़मा ले गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "आज़मा ले" गीत किसने गाया है? "आज़मा ले" गीत तल्हा अंजुम, तल्हा यूनुस, बिलाल अली ने गाया है।
  • "आज़मा ले" गीत किस फिल्म से है? "आज़मा ले" गीत आज़मा ले - सिंगल फिल्म से है।
  • "आज़मा ले" गीत के बोल किसने लिखे हैं? "आज़मा ले" गीत के बोल तल्हा अंजुम, तल्हा यूनुस, बिलाल अली, जाहिद कुरेशी ने लिखे हैं।
  • "आज़मा ले" गीत का संगीत किसने दिया है? "आज़मा ले" गीत का संगीत उमैर खान (जोखाय) ने दिया है।
  • "आज़मा ले" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं? "आज़मा ले" गीत में तल्हा अंजुम, तल्हा यूनुस, बिलाल अली, महमूद सुल्तान और नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing