Now playing

तेरी कायनात, मेरे खाली हाथ और तार तार सपने
गए ज़ख्म जाग, मेरे सीने की आग, लगी सांस सांस तपने
तेरी कायनात, मेरे खाली हाथ और तार तार सपने
दर्दो से चूर, गम का गुरूर, कहूं क्या मैं हाल अपने

आवारा, आवारा, आवारा अंगारा
रातों में डूबा अम्बर का बंजारा
जाने टूटा क्यों, मैं शीशा, न तारा

तेरी कायनात, मेरे खाली हाथ
और तार तार सपने
गए ज़ख्म जाग, मेरे सीने में आग
लगी सांस सांस तपने

कोई उधारी है, सीने पर भारी है
पत्थर है या दिल है?
मैं ही अकेला हूं, मैं ही तो मेला हूं
ये कैसी महफ़िल है?
रूठे सवेरे हैं, आधे ये मेरे हैं
आधे हैं ये तेरे
तू है निगाहों में, लावा है आहों में
पर सर्द शाम घेर

आवारा, आवारा, आवारा अंगारा
आंसू है मेरे या पिघला है पारा?
जाने टूटा क्यों, मैं शीशा, न तारा

मेरे इम्तेहान तू जो ले रहा है
अब ना रियायतें कर
मैंने इश्क सिखाया, मैंने प्यार सिखाया
तू चाहे नफ़रतें कर
मैंने दिल दिया है, मैंने दुख लिया है
तू सौदा ही मान ले पर
मेरे इम्तेहान तू जो ले रहा है
अब ना रियायतें कर

आवारा, आवारा, आवारा अंगारा
रातों में डूबा अम्बर का बंजारा
जाने टूटा क्यों, मैं शीशा, न तारा

मेरे इम्तेहान तू जो ले रहा है
अब ना रियायतें कर
मैंने इश्क सिखाया, मैंने प्यार सिखाया
तू चाहे नफ़रतें कर

आवारा अंगारा गीत की जानकारी

आवारा अंगारा फिल्म तेरे इश्क में का एक गीत है। इस गीत को फहीम अब्दुल्ला ने गाया है। गीत के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं और संगीत एआर रहमान ने दिया है। गीत का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है और निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार ने टी-सीरीज लेबल के अंतर्गत किया है। इस गीत में धनुष और कृति सेनन नजर आते हैं।

आवारा अंगारा गीत पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • "आवारा अंगारा" गीत किसने गाया है?
    "आवारा अंगारा" गीत फहीम अब्दुल्ला ने गाया है।
  • "आवारा अंगारा" गीत किस फिल्म से है?
    "आवारा अंगारा" गीत तेरे इश्क में फिल्म से है।
  • "आवारा अंगारा" गीत के बोल किसने लिखे हैं?
    "आवारा अंगारा" गीत के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।
  • "आवारा अंगारा" गीत का संगीत किसने दिया है?
    "आवारा अंगारा" गीत का संगीत एआर रहमान ने दिया है।
  • "आवारा अंगारा" गीत में कौन अभिनेता और अभिनेत्री हैं?
    "आवारा अंगारा" गीत में धनुष और कृति सेनन नजर आते हैं।

Added by

Ayushi

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

VIDEO

Now playing